Electric Current definition and current physics in hindi विद्युत धारा (Electric Current) “किसी विद्युत चालक में समय के सापेक्ष आवेश के प्रवाह की दर (rate of flow of charge) को विद्युत धारा (Electric Current) कहते हैं। ” जब कोई विद्युत चालक सामान्य स्थिति में रखा हुआ है तो उस चालक के मुक्त इलेक्ट्रान (free electron) सामान्य तापमान (Room Temperature) पर तापीय उर्जा (Tharmal Energy) के कारण भिन्न भिन्न वेग से इधर-उधर (Randomly) गति करते रहतें है लेकिन इन मुक्त इलेक्ट्रानो (free electron) का net movement शून्य होता है | इसलिए, सामान्य अवस्था (Room Temperature) में चालक से विद्युत धारा (Electric Current) का प्रवाह नहीं होता परन्तु जब उस विद्युत चालक पर विद्युत विभवांतर (Voltage) प्रयुक्त किया जाता है तो उस चालक में विद्युत क्षेत्र (Electric Field) उत्पन्न हो जाने के कारण किसी एक निश्चित दिशा में विद्युत आवे...
Comments
Post a Comment